देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस को आगामी चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। राज्य की राजधानी देहरादून में आज बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस की कई प्रमुख नेत्री बीजेपी में शामिल हो गए।
कांग्रेस की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा भी बीजेपी में शामिल हुईं। इसके अलावा घनसाली से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी रहे दर्शन लाल आर्य ने भी बीजेपी का दामन थामा।
बीजेपी नेताओं का कहना है कि इन ज्वाइनिंग से संगठन को मजबूती मिलेगी, वहीं कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।


