Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज मंगलवार से शुरू हो गई है। 12वीं की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हिंदी और कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 10वीं का हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण की परीक्षा होगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1,228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 16 मार्च 2024 तक आयोजित होंगी।