Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

UKSSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी, लोहाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है. पेपर लीक मामले में एसटीएफ को एक और सफलता मिली है. इस बार एसटीएफ ने कुमाऊं के लोहाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ के मुताबिक अभियुक्त बलवंत सिंह ही वह शख्स है जो शशिकांत का दाहिना हाथ बनकर रिजॉर्ट में छात्रों को नकल के पेपर मुहैया कराने में शामिल था. एसटीएफ ने अब तक कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में पेपर लीक से जुड़े मामले की परत खोली है. ऐसे में अब तक पेपर लीक मामले में 29 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

मंगलवार को कुमाऊं में लोहाघाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक एसटीएफ 29 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी शिक्षक बलवंत यूपी के नकल माफिया शशिकांत का राइट हैंड बताया जा रहा है। बलवंत पहले पीसीओ चलाता था। उसके बाद इलेक्ट्रानिक सामान बेचता था। इसके बाद वह शिक्षक बना। 

एसटीएफ के अनुसार, आरोपी बलवंत ने उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपर लीक किया था। उसने करीब 40 छात्रों को इकठ्ठा कर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। यह सारा खेल कुमाऊं के ही एक रिजॉर्ट में हुआ। अधिकांश छात्रों को चिन्हित कर लिया गया है। एसटीएफ अब तक दो रिजॉर्ट की पोल खोल चुकी है।