Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

‘ट्यूलिप का बसन्त’ खिल रहा है मुख्यमंत्री आवास में, सीएम धामी ने रेसिडेंस परिसर में ट्यूलिप गार्डन का किया निरीक्षण।

Dehradun Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित ट्यूलिप गार्डन का निरीक्षण किया। ट्यूलिप गार्डन में स्थापित लगभग दो दर्जन प्रजातियों की आकर्षक पुष्पावस्था की उन्होंने प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप की अन्य प्रजातियों को भी यहां लगाये जाने के साथ इसके व्यवसायिक उत्पादन बढ़ाये जाने के निर्देश दिये।

उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित द्वारा आवास परिसर में बनायी गई पुष्प वाटिकाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।