Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्य को आज केंद्र से मिलेगी इतनी वैक्सीन की खेप देखिए

Uttarakhand


देहरादून ( Report by: BNT )

केंद्र सरकार से राज्य को मिलने वाली कोविड वैक्सीन की उपलब्ध बढ़ने से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई है। 31 जुलाई को केंद्र से डेढ़ लाख कोविशील्ड और 42 हजार कोवाक्सिन की खेप राज्य को मिलेगी। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 87 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। 

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि शनिवार को केंद्र से 1.90 लाख से अधिक टीके राज्य को मिलेंगे। जिसमें 1.5 लाख कोविशील्ड है। प्रदेश के पास वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में कोविड टीके उपलब्ध हैं।

शुक्रवार को प्रदेश के 706 केंद्रों पर 87 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई है। अब तक प्रदेश में 58 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं