Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आज टोक्यो में ओलंपिक की शुरुआत हो गई है कल का दिन बेहद ख़ास दिखने वाला है भारत के पास कल पदक जीतने का होगा मौक़ा देखे कल का शेड्यूल

Uttarakhand


टोक्यो ओलंपिक में आज का फ़ोटो भारत का झंडा

BNT TEAM

टोक्यो ओलंपिक 2020 की शुरुआत आज यानी शुक्रवार को रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ हो गई है। 223 देशों के 11000 से अधिक खिलाड़ी इस बार के ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं, वहीं भारत की तरफ से इस बार सर्वाधिक 127 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ऐसे में भारत के लिए शनिवार यानी ओलंपिक का दूसरा दिन बेहद अहम रहने वाला है और यहां उसके पास पदक जीतने का भी मौका है

निशानेबाजी: महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: अपूर्वी चंदेला, एलेवेनिल वलारिवान: सुबह पांच बजे 
तीरंदाजी: मिश्रित युगल का अंतिम 16 मुकाबला: दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव: सुबह 6 बजे 
हॉकी: पुरुष टीम बनाम न्यूजीलैंड: सुबह 6:30 बजे 
निशानेबाजी: महिला 10 मीटर एयर राइफल फाइनल: सुबह 7:15 बजे  
जुडो: महिला 48 किग्रा भारवर्ग: सुशीला लिकमबम: सुबह 7:30 
रोइंग: पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स की दूसरी हीट्स: अर्जुन लाल और अरविन्द सिंह: सुबह 7:50  
निशानेबाजी: पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन: अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी: सुबह 9:30 
वेटलिफ्टिंग: महिला 49 किग्रा भारवर्ग: मीराबाई चानू: सुबह 10:20