Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Car Accident: देहरादून जिले में एक और बड़ा हादसा हुआ, यहां गहरी खाई में कार गिरने से 3 पर्यटकों की हुई दर्दनाक मौत, 7 घण्टे तक खाई में पड़े रहे मृतक एवं घायल, यूपी के गाज़ियाबाद के थे दुघर्टना के शिकार पर्यटक

Dehradun Delhi Lucknow Udham Singh Nagar Uttar Pradesh Uttarakhand


देहरादून (Big News Today) जनपद के पर्यटन क्षेत्र कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर शुक्रवार की मध्यरात्रि को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में 4 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार इस दुखद हादसे में 2 पुरुष और 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल पुरुष को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ये सभी पर्यटक उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले के निवासी हैं जो चकराता पर्यटन स्थल पर घूमने जा रहे थे।

शनिवार प्रातः समय करीब 6ः45 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना कालसी को सूचना प्राप्त हुई की कालसी से 14 किलोमीटर आगे सहिया की ओर चापनु के पास एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर थाना कालसी से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नम्बर यूपी 14 सीए 3336 चकराता की ओर जा रहे थी, जिसमें 4 लोग सवार थे। घटना में 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है तथा एक व्यक्ति घायल हो गया घायल व्यक्ति ने जानकारी दी गई की वह सभी व्यक्ति गाजियाबाद से चकराता घूमने के लिए जा रहे थे तथा रात्रि समय करीब 11ः30 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, इस दौरान वह इस वाहन से बाहर छटक गया, जिसे सुबह करीब 6ः30 बजे वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन के चालक ने देखा तथा इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है तथा मृतक व्यक्तियों के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मृतक व घायल व्यक्तियों के परिजनों को दे दी गई है। अचानक कालसी चकराता मोटर मार्ग पर सईया के पास स्वाडाखड्ड में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने सुबह ही एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया। कालसी थाना पुलिस और स्थानीय जनता द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को खाई से बाहर निकाल कर हायर सेंटर भेजा गया। वहीं एक महिला व दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का कारण कार का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

तेज रफ्तार को माना जा रहा है दुर्घटना का कारण: कालसी थाना के थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गाजियाबाद से एक कार में चार लोग चकराता घूमने के लिए आ रहे थे। रात्रि का समय था। पहाड़ी रास्ता था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे का कारण तेज रफ्तार कार का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। आगे जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पुरुषों और एक महिला की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। घायल से मालूम पड़ा कि वह गाजियाबाद से चकराता घूमने आ रहे थे।

फ़ोटो: खाई में गिरकर ऐसा हाल हुआ कर का

करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरी है: कार गाजियाबाद से ये पर्यटक करीब 275 किलोमीटर कार से चलकर स्वाडाखड्ड पहुंच गए थे। यहां से उन्हें करीब 25 किलोमीटर और आगे चलकर चकराता पहुंचना था। लेकिन उससे पहले ही ये हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। रात का समय होने के कारण उस सुनसान जगह पर हादसे का किसी को पता नहीं चल सका। सुबह करीब 6 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

लगभग 7 घंटे तक खाई में पड़े रहे मृतक व घायल: पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के पर्यटक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नम्बर यूपी 14 सीए 3336 से चकराता की ओर जा रहे थे। यह कार रात्रि समय करीब 11ः30 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। जिसे सुबह करीब 6ः30 बजे वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन के चालक ने देखा तथा इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। कार सवार मृतक व घायल 7 घंटे तक गहरी खाई में पड़े रहे। बाद में सूचना पर उन्हें रस्क्यू किया गया।

दुर्घटना में मृतकों के नाम: (1). ऋषभ जैन पुत्र अनिल जैन, उम्र 27 वर्ष, निवासी- पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद। (2). सूरज कश्यप, उम्र 27 वर्ष, निवासी- ग्राम दुहाई गाजियाबाद। (3). श्रीमती लवलीना वर्मा उर्फ गुड़िया पत्नी संतोष वर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी- छोटा बाजार शाहदरा दिल्ली। दुर्घटना में घायल का नाम: राजेंद्र सैनी पुत्र परवन सिंह, निवासी- उम्र करीब 48 वर्ष, 361 मोतीवाला गाजियाबाद।