Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एवं “सुकन्या समृद्धि योजना” के आज 11 वर्ष पूर्ण : सीएम

Dehradun Uttarakhand


देहरादून। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता से प्रारंभ की गई "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" एवं "सुकन्या समृद्धि योजना" के आज 11 वर्ष पूर्ण होना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इन योजनाओं ने न केवल बेटियों के प्रति समाज की सोच को सकारात्मक दिशा दी है, बल्कि उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार भी प्रदान किया है।
आज इसके परिणामस्वरूप देशभर में 4.5 करोड़ से अधिक सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें ₹ 3.30 लाख करोड़ से अधिक की राशि सुरक्षित रूप से जमा है। बाल लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, बालिकाओं के विद्यालयों में नामांकन में वृद्धि हुई है और समाज में बेटियों को लेकर सम्मान एवं स्वीकार्यता की भावना सशक्त हुई है।
यह प्रधानमंत्री की उस दूरदृष्टि का परिणाम है, जिसमें उन्होंने नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण का केंद्र माना। आज मातृशक्ति भी देश को सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित कर रही हैं।