सदन में सरकार को घेरने की विपक्ष ने बनाई रणनीति

Uttarakhand






BIG NEWS TODAY

गैरसैंण I भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित हो रहे उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के प्रारंभ से पूर्व रविवार की संध्या को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में संपन्न हुई I जिसमें कॉंग्रेस ने बजट सत्र की अपनी रणनीति पर चर्चा की है I

इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों तथा आम जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की चुनौतियाँ, युवाओं के भविष्य, शिक्षा-स्वास्थ्य की स्थिति और क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श करते हुए यह तय किया गया कि सभी जनहित के मुद्दों को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूरी मजबूती और तथ्यात्मक रूप से उठाया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि “हमारा संकल्प है कि विधानसभा में जनहित से जुड़े हर विषय को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा, ताकि सरकार जनता के प्रति अपनी जवाबदेही निभाए और प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए।”

यशपाल आर्य ने कहा कि  जनता के अधिकारों, उनके सम्मान और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ता के साथ इस बजट सत्र में अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *