Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस नेत्री को मिली AICC ओबीसी विभाग में राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


Consulting Editor: Mo Faheem 'Tanha'

देहरादून। (Big News Today): कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ओबीसी विभाग में राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में उत्तराखंड की बढ़ती भागीदारी और सक्रिय नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। …. ख़बर नीचे जारी….

Click for Check Price on Amazon

कांग्रेस नेत्री लंबे समय से उत्तराखंड कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रही हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव के रूप में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, कांग्रेस नेत्री पिया थापा को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें उत्तराखंड कांग्रेस की मीडिया समन्वय समिति में भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां उन्होंने चुनावी समन्वय संबंधी कार्यों में योगदान दिया। …. खबर नीचे जारी….

Click for Check Price on Amazon

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सर्वोच्च संगठनात्मक निकाय है। इसके विभिन्न विभाग देशभर में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन, समन्वय और विस्तार का कार्य करते हैं। ओबीसी विभाग सामाजिक न्याय और अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। …. ख़बर नीचे जारी…

Click for Check Price on Amazon

पिया थापा को राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर बनाए जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली के आधार पर वह अपनी नई जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगी। …. ख़बर नीचे जारी…

Click for Check Price on Amazon

उनकी नियुक्ति को उत्तराखंड कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक उपलब्धि माना जा रहा है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के नेतृत्व की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। … समाप्त।

Click for Check Price on Amazon

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *