Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हिमालय पर्यावरण सोसायटी ने नृत्यांगना गुरु डॉ. माया वी. सक्सेना एवं पर्यावरणविद बृजमोहन शर्मा सहित 30 विभूतियों को किया सम्मानित

Dehradun Uttarakhand


देहरादून , 13 जून। (M.  Faheem ‘Tanha’):  पर्यावरण प्रकृति कला संस्कृति साहित्य उन्नयन को समर्पित संस्था हिमालय पर्यावरण सोसायटी ने विभिन्न क्षेत्रों की  30 से अधिक प्रमुख विभूतियों को उत्कृष्ट योगदान के लिये समारोह में सम्मानित किया। समारोह दून लाईब्रेरी में लखनऊ से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार पद्म कांत शर्मा प्रभात की अध्यक्षता में हुआ। 

प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि कर्नल अजय कोठियाल, संस्था अध्यक्ष जगदीश बाबला, डॉ. अमरदीप सक्सेना, अतिथि पद्म कांत शर्मा व कमला पंत के हाथों अभिनंदित किया गया। इस अवसर पर पचास वर्षों की प्रकृति सेवा तथा लाखों पेड़ लगाने वाले पर्यावरणविद जगदीश बाबला के  कृतित्व और व्यक्तित्व के अभिनन्दन ग्रंथ का लोकार्पण किया गया।

ये विभूतियां की गई सम्मानित

साथ ही साथ साहित्यकार समीक्षक पद्म कांत शर्मा को हिमालय गौरव मेधा रत्न सम्मान से विभूषित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्टजनों पर्यावरणविद बृजमोहन शर्मा, नृत्यांगना गुरु डॉ. माया वी. सक्सेना, डॉ. देवेंद्र पालीवाल , प्रो. बीके जोशी, डॉ. देवेंद्र भसीन, कमला पंत, डॉ. भारती मिश्रा  , जितेन ठाकुर,  मधु बेरी, डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, समाजसेवी डॉ. धर्मानंद मैठाणी, उत्पल सामंत, संगीतकार आयरव आनंद और उनकी टीम सहित 30 से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया गया।

अतिथियों का स्वागत  संस्था महासचिव रोहित कोचगवे आभार  संस्था अध्यक्ष जगदीश बाबला ने व्यक्त किया। कुशल संचालन डॉ भारती मिश्रा जी ने किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ लक्ष्मी कान्त त्रिपाठी, डॉ अमरदीप सक्सेना, अधिवक्ता दीप्ति शर्मा, आर पी श्रीवास्तव, वी, पी, घिल्डियाल वर्तिका त्रिपाठी, उत्कर्ष, राजेश डोभाल राज,आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।