Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्यपाल ने किया हैप्पी वैली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भ्रमण

Dehradun Uttarakhand






देहरादून/मसूरी । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया तथा वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातःकाल राज्यपाल पोलो ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने हैप्पी वैली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भ्रमण कर खेल सुविधाओं एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि अकादमी में उपलब्ध खेल सुविधाएं अत्यंत उत्कृष्ट हैं और अधिकारियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती हैं।

उन्होंने अकादमी के हॉस्टल्स का भी भ्रमण किया और अधिकारियों के साथ संवाद कर अकादमी की कार्यप्रणाली एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।राज्यपाल ने अकादमी में उपलब्ध उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संस्थान देश के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *