Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून 05 नवम्बर(Big news today)। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं हैं।राज्यपाल ने कहा कि धनतेरस आरोग्यता और समृद्धि के अधिष्ठाता भगवान धन्वंतरि की आराधना का पावन पर्व है।

उन्होंने भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के संचार के लिए प्रार्थना की है। राज्यपाल ने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा अधर्म से धर्म की ओर अग्रसर होने का पावन संदेश देने वाला महापर्व है। माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार सुख, शांति, समृद्धि और मंगल से परिपूर्ण हो।

राज्यपाल ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, गौवंश एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन की प्रेरणा देती है, वहीं भैया दूज भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का अनुपम पर्व है। उन्होंने कहा कि इन सभी पावन पर्वों को प्रेम, सद्भाव, सेवा और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं तथा प्रदेश एवं राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *