Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम ने की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

Dehradun Uttarakhand


देहरादून। विकासनगर देहरादून में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मिलित होकर प्रभु श्री खाटू श्याम से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान समृद्ध सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ी है। ऐसे दिव्य और भव्य धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सनातन मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष मीता सिंह भी उपस्थित रहे।