Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ कार्यक्रम में प्रतिभाग

Dehradun Uttarakhand






जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया फीडबैक
Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

गोपेश्वर(Big news today)। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी ने आज गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित “सेवा, सुशासन एवं समर्पण : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपदवासियों को संबोधित किया।  मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर गोपेश्वर हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता व ‘हरित उत्तराखण्ड’ अभियान के अंतर्गत पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर चमोली पुलिस के जवानों ने अपनी सेरेमोनियल वर्दी में मुख्यमंत्री को शानदार सलामी देकर अनुशासन के साथ उनका अभिनंदन किया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए बहुउद्देशीय सेवा शिविरों का निरीक्षण कर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे आमजन को सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, नगर पालिका परिषद चमोली गोपेश्वर अध्यक्ष संदीप रावत, नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग अध्यक्ष गणेश शाह, महिला आयोग उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, राज्य मंत्री हरक सिंह, रामचंद्र गौड़, बलवीर घुनियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी तपेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रयाग वेद प्रकाश भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *