Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सुरेश राठौर नार्काे टेस्ट के लिए गुजरात के लिए रवाना

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

हरिद्वार(Big news today)। अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में सीबीआई जांच तेज हो गई है। सोमवार को इसी सिलसिले में सुरेश राठौर नार्काे टेस्ट के लिए गुजरात के गांधीनगर रवाना हो गए हैं। उनका नार्काे टेस्ट 24 नवंबर को गुजरात में होना है।

सोमवार को गांधीनगर रवाना होने से पहले सुरेश राठौर ने कहा कि अंकिता भंडारी केस के संबंध में होने वाली सीबीआई जांच को वह सपोर्ट करेंगे। सीबीआई का नोटिस उन्हें प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी को मामले की जांच में उनका पूरा सहयोग मिलेगा। राठौर के अनुसार वह नार्काे टेस्ट के लिए गांधीनगर जा रहे हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत 24 नवंबर को उनका नार्काे टेस्ट होगा। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार ने भी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी जिसके बाद अंकिता के परिवार को न्याय की मांग उठती रही है।

सीबीआई ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। पहले पूर्व विधायक सुरेश राठौर से खुद सीबीआई की टीम ने हरिद्वार आकर पूछताछ की थी। उसके बाद उर्मिला सनावर से भी मामले की जानकारी जुटाई गई। जेल से बाहर आने के बाद उर्मिला सनावर ने देहरादून में सीबीआई के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे। उर्मिला के साथ साथ सुरेश राठौर का भी सीबीआई नार्काे टेस्ट कराएगी। इसी बीच सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की ओर से सीबीआई जांच में सहयोग करने और नार्काे टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना होने का बयान सामने आया है। वहीं अब गांधीनगर में होने वाले नार्काे टेस्ट पर सभी की नजरें रहेंगी।

राठौर के इस बयान के बाद मामले की जांच को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। उनका कहना है कि जांच की प्रक्रिया में वह पूरी तरह सहयोग करेंगे। बता दें कि अंकिता भंडारी से जुड़े ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें दावा किया गया कि यह ऑडियो सुरेश राठौड़ और उनकी कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच हुई बातचीत का है। वायरल ऑडियो में दोनों अंकित भंडारी केस से जुड़ी बातें करते हुए सुनाई दिए। ऑडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक हलचल मच गई थी। उर्मिला और सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में कई मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *