Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

शीघ्र शुरू हो चल्डगांव-कुखुई मोटर मार्ग का अवशेष निर्माण कार्यः सुबोध उनियाल

Uttarakhand


Big News Today

शीघ्र शुरू हो चल्डगांव-कुखुई मोटर मार्ग का अवशेष निर्माण कार्यः सुबोध उनियाल
ऋषिकेश।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर विधानसभा के धमांस्यू पट्टी के अंतर्गत आने वाले चल्डगांव-कुखुई मोटर मार्ग के शीघ्र अवशेष निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने यहां पौधरोपण भी किया।
रविवार को धमांस्यू पट्टी के ग्राम पंचायत कुखुई में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम सेवा समर्पण अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल, दमाउं और नगाड़े बजाकर कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने चल्डगांव-कुखुई मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। यहां रूके हुए निर्माण कार्य पर कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता मौहम्मद आरिफ खान को शीघ्र ही अवशेष कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।


मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, ग्राम प्रधान कुखुई मंगली देवी, ग्राम प्रधान स्यूड़ी रजनी देवी, ग्राम प्रधान दिउली सतपाल मनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल भट्ट, ग्राम प्रधान कसमोली सुरेंद्र, दर्मियान रमोला, पूरण सिंह असवाल, हुकुम भंडारी, शूरवीर भंडारी, चंदन सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, सूरज बिष्ट आदि एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।