Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बड़े स्तर पर किए तबादले, 13 इंस्पेक्टर और 16 दरोगा बदले , 7 थानों के इंचार्ज सहित 10 चौकी इंचार्ज भी किए इधर से उधर

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बड़े स्तर पर दरोगा और इंस्पेक्टर बदले हैं। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी कोतवाली पटेलनगर के प्रभारी बनाए गए हैं। इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी को नेहरू कॉलोनी थाने की ज़िम्मेदारी दी गयी । इसके अलावा पांच चौकी इंचार्ज बदले गए हैं।

देहरादून जिले के एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) दलीप सिंह कुंवर ने बड़े स्तर पर दरोगा ओर इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। तबादला लिस्ट में 13 इंस्पेक्टर व 16 दरोगा शामिल हैं।

पटेलनगर, कैंट,नेहरु कॉलोनी, मसूरी, विकासनगर, डोईवाला सहित साथ थानों के इंचार्च बदले गए हैं।