Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का राजधानी के स्पा सेन्टरों पर चल रहा डंडा , यहाँ हुयी बड़ी कार्यवाही

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर एक्शन मोड में नज़र आ रहे है ।एसएसपी के निर्देशन में स्पा सेन्टरों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, नियमों का पालन न करने वाले स्पा सेंटरो पर लगाया भारी जुर्माना।

राजधानी देहरादून में संचालित स्पा सेंटरों में कतिपय अनियमितताओं के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, जिनके अनुपालन में विगत दिनो एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम द्वारा थाना पटेलनगर क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की कार्यवाही कर अवैध देह व्यापार के धन्धे का भाण्डाफोड करते हुए 05 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त क्रम में आज दिनांक- 06-08-2022 को सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी मसूरी तथा प्रभारी एण्टी हयूमन ट्रेफिकिंग यूनिट के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमों द्वारा देहरादून नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्पा सेन्टरों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्पा सेन्टरों द्वारा नियमों की अनदेखी किया जाना प्रकाश में आया।

जिसमें स्पा सेन्टरो द्वारा अपने यहां कार्यरत कर्मियों का सत्यापन न कराना, स्पा सेन्टरों में मसाज करने वाले युवक-युवतियों के पास थेरेपी करने से सम्बन्धित कोई प्रमाण पत्र न होना, स्पा सेन्टरों में आने वाले ग्राहकों का रिकार्ड नियमित रूप से मेंटन नहीं करना तथा सीसीटीवी कैमरो का निर्धारित स्थान पर न होना पाया गया। जिस पर पुलिस द्वारा नियमो की अनदेखी करने वाले ऐसे स्पा सेंटर संचालकों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भारी जुर्माना किया गया।
साथ ही सभी स्पा सेंटर संचालको को अपने यहां कार्यरत कर्मियों का विस्तृत ब्यौरा सम्बन्धित थाने को उपलब्ध कराने, स्पा सेन्टर में आने वाले ग्राहकों का विवरण मय आई0डी0 के रजिस्टर में व्यवस्थित रूप से अंकित करने तथा स्पा सेन्टरों पर निर्धारित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा स्पा सेन्टरों को जारी लाइसेन्स/रजिस्ट्रेशन नम्बर को स्पा सेन्टर के मुख्य द्वार पर चस्पा करने हेतु सख्त हिदायत दी गयी।

स्पा सेंटरो की नियमित रूप से निगरानी करने हेतु सभी थानो पर अलग से एक टीम गठित की गयी है, जिसके द्वारा नियमित रूप से स्पा सेंटरो का निरीक्षण कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चौक किया जायेगा तथा इस बात को सुनिश्चित किया जायेगी कि सभी स्पा सेन्टरो द्वारा नियमों का पालन किया जा रहा है।

स्पा सेन्टरों पर की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है
कुल चेक किये गए स्पा सेन्टरों की संख्या- 59
पुलिस एक्ट में किये गए चालानो की संख्या – 47
कुल जुर्माना – 4,36,000/- रु0

पुलिस टीम 1- क्षेत्रधिकारी नगर नरेन्द्र पंत, थानाध्यक्ष बसंतविहार विनोद सिंह राणा, उ0नि0 नंद लाल, उ0नि0 अजय रावत, म0उ0नि0 विनीता बेलवाल व अन्य कर्मचारिगण।

पुलिस टीम 2

क्षेत्रधिकारी मसूरी पल्लवी त्यागी, क्षेत्रधिकारी प्रेमनगर दीपक सिंह, निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, उ0नि0 राकेश शाह, उ0नि0 ओमप्रकाश म0उ0नि0 पिंकी।

पुलिस टीम 3

उ0नि0 हेमंत खंडूरी प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट, उ0नि0 प्रवेश रावत, उ0नि0 शिवमोहन शाह, उ0नि0 सुनील रावत, म0उ0नि0 अनिता नेगी।