Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ब्रेकिंग -: जल्द ही मिलेगी कोटद्वार को केंद्रीय विद्यालय की सौगात, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने स्पीकर से किया वादा।

Uttarakhand


कोटद्वार Big News Today

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को दिल्ली प्रवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की|

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में वर्षों से चली आ रही केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को पत्र भी सौंपा, जिस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से इस मांग को पूरा करने का वादा किया|
विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान पुष्प गुच्छ भेंट किया| इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी| इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाए जाने की मांग की, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका वादा है कि शीघ्र ही कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाए जाने की मंजूरी दी जाएगी| इस आश्वासन पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया|