Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार रन से हराकर 3-0 से किया क्लीन स्वीप

Sports


केप टाउन: सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (124) के शानदार शतक और अंतिम ओवरों में गेंदबाजों के निर्णायक प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीसरे और अंतिम वनडे में बेहद रोमांचक अंदाज में रविवार को चार रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। डी कॉक के शतक और मध्य क्रम के बल्लेबाज रैसी वान डर डुसेन (52) के अर्धशतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 49.5 ओवर में 287 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि भारतीय टीम 49.2 ओवर में 283 रन पर सिमट गयी। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी। भारत ने लक्ष्य का बेहतर ढंग से पीछा किया लेकिन बल्लेबाजों ने जमने के बाद अपने विकेट गंवाए। शिखर धवन ने 61, विराट कोहली ने 65 और सूर्यकुमार यादव ने 39 रन बनाये जबकि दीपक चाहर ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 34 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाये।

भारत को इस तरह दौरे में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी और एंडिले फेहुक्वायो ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि प्रिटोरियस को दो विकेट मिले। क्विंटन दी कॉक को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार मिला।