Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस ने सहारनपुर नगर सीट से सुखविंदर कौर को प्रत्याशी बनाया

Uttarakhand


सहारनपुर ( Report by: Ashok Kumar)

Photo: सुखविंदर कौर प्रत्याशी सहारनपुर

कांग्रेस पार्टी ने सहारनपुर में पहले टिकट की घोषणा कर दी है। प्रिंयका गांधी के वायदे के मुताबिक सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्षद पत्नी सुखविंदर कौर को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने न सिर्फ प्रिंयका गांधी की घोषणाओं का बाखान किया बल्कि पूर्व में रहे विधायकों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के इस चुनाव में जीतने के बाद वे सहारनपुर महानगर का चहुंमुखी विकास करेंगी। जिले में लकड़ी कारखाने लगवाने के साथ युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। पूर्व विधायकों द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्मार्ट सिटी को चंडीगढ़ दिल्ली की तर्ज पर ब्यूटीफुल सिटी बनवाने का प्रयास करेंगी। खास बात ये है कि सहारनपुर नगर सीट पर कांग्रेस के अलावा किसी भी बड़ी पार्टी ने महिला प्रत्याशी नही उतारा। इनसे पहले कांग्रेस पार्टी उमा भूषण को नगर सीट से चुनाव लड़ा चुकी है।