Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

शिमला में मिले दो दिन से लापता चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल, पुलिस ने ली राहत की सांस

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

दो दिन से लापता चल रहे उत्तराखंड में चंपावत जिले के एसडीएम सदर के संबंध में पुलिस को जानकारी मिल गई है।

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एसडीएम से बात हो गई है। वे शिमला में हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे इलाज के लिए आकस्मिक रूप से चले गए थे।

शनिवार दोपहर बाद से नहीं हुआ था संपर्क
एसडीएम चन्याल 10 सितंबर को पंत जयंती के कार्यक्रम में मौजूद थे लेकिन उसी दिन दोपहर बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 10 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और रविवार अवकाश होने से कार्यालय भी बंद थे। इसलिए अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि वे यहां से कब और कहां गए। चन्याल चंपावत में सितंबर 2021 से तैनात हैं। पांच साल पहले भी वह टनकपुर और पाटी में इसी पद पर रह चुके हैं।