Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विधायक सविता कपूर ने प्रेम नगर स्थित विंग नंबर 6 में नाली निर्माण कार्य एवं आशीर्वाद एन्क्लेव में सॉक पिट निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर ने प्रेम नगर स्थित विंग नंबर 6 में नाली निर्माण कार्य एवं आशीर्वाद एन्क्लेव में सॉक पिट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने कहा कि आशीर्वाद एन्क्लेव में बरसात के मौसम में इस क्षेत्र में जल भराव की समस्या होती है जिससे क्षेत्रवासियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । सॉक पिट निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को समस्या से निजात मिलेगी ।


विधायक सविता कपूर ने बताया कि प्रेमनगर में भी विंग नंबर 6 में पानी निकासी हेतु नाली नही थी जिससे हमेशा गंदे पानी से जल भराव होता है इसके समाधान हेतु नाली निर्माण कराया गया और आने वाले समय मे इस पूरे क्षेत्र को समस्या से निजात मिलेगी ।

इस अवसर पर विकी खन्ना, हिमांशु गोगिया, भूषण भाटिया, पार्षद अंकित अग्रवाल, संदीप संगल, संजीव जैन, सुधीर जोशी, हरिओम अग्रवाल, राम भवन, सूरज भाटिया , नीरू छिब्बर आदि लोग मौजूद रहे ।