Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बीजेपी महानगर कार्यालय पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, सरकार की जनकल्याण योजनाओं से जनता को कराएं अवगत : पुंडीर

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : देहरादून। मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के महानगर के चुनाव कार्यालय पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में चुनाव संयोजक जोगिंदर पुंडीर एवं सहसंयोजक श्याम अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को इस बात के लिए सुनिश्चित किया  कि चुनाव में किसी भी समायोजन के लिए संगठन आपके साथ है। साथ ही हमें अपनी प्रचार की गति को तेज कर महानगर देहरादून की जनता से भाजपा  सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याण योजनाओं के माध्यम से सभी को अवगत कराना है । भाजपा के सभी प्रत्याशियों सहित  महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल  को अधिक से अधिक वोट से विजयी बनाना है।

बैठक में चुनाव प्रभारी कुलदीप कुमार  ने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी से विभाग सह मुख्य बिंदु पर चर्चा की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनाव में रणनीति के अनुसार वोट की अपील करनी है। हमें अपने-अपने विभाग के अनुसार प्रत्येक दिन की समीक्षा करनी है, उसके अनुसार कार्य की गति को आगे बढ़ाना है। जिस प्रकार समाज में सभी का हमें समर्थन प्राप्त हो रहा है। निश्चित तौर पर ही भाजपा की जीत तय है। लेकिन हम सब लोगों को अंतिम समय तक चुनाव के प्रत्येक बिंदु पर ध्यान रखकर कार्य करना है।

बैठक में निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी सरकार और पिछले कार्यकाल के नगर निगम बोर्ड में कई कार्यो के माध्यम से हमने प्रत्येक वार्ड में विकास की गति को बनाते हुए वार्डों को सुंदर बनाने का काम किया है और आगे भी भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल  के नेतृत्व में नगर निगम बोर्ड नई ऊर्जा के साथ इसको आगे बढ़ाएगा।

कार्यक्रम में चुनाव सह संयोजक श्याम अग्रवाल, प्रकाश सुमन ध्यानी, विनय गोयल, मानिक निधि शर्मा, नेहा जोशी ,पूनम शर्मा ,भावना ,दिलीप कंडारी, सुनील शर्मा ,संदीप मुखर्जी, संतोष सेमवाल, बबीता सहोत्रा, राजेश कंबोज ,संकेत नौटियाल, आशीष शर्मा, ,अक्षत जैन, विपिन मनदोली, विपिन खंडूरी, सूरज, शाकुल उनियाल, शैलेंद्र तिवारी, मनजीत रावत, देवेंद्र बिष्ट, पारस गोयल व तरुण जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित है।