Dr. R. Meenakshi Minakshi Sundram ias uttarakhand

श्रमिकों को 3 लाख कंबल वितरण का लक्ष्य जल्द होगा पूरा, गरीब कल्याण को समर्पित धामी सरकार के बढ़ते कदम: डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। BIG NEWS TODAY : ’अंत्योदय’ की भावना के साथ आगे बढ़ रही उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य में पंजीकृत श्रामिकों के लिए 3 लाख कंबल वितरण का जो लक्ष्य तय किया है, उस दिशा में कदम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 31 जनवरी 2024 को सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण कर पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण व अन्य सामान वितरण के अभियान की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी 03 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को कंबल वितरण किया जाए। sannirman karmkar kalyan board blanket distribution – dr. r minakshi sundram ias

" 'अंत्योदय’ की भावना के साथ आगे बढ़ रही सरकार का लक्ष्य है कि 3 लाख श्रमिकों को कंबल वितरित करें और स्वास्थ्य जांच करें। 2 लाख छाते और एक लाख सेनेटरी बॉक्स भी श्रमिकों को उपलब्ध कराएं जाएं। मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार ये लक्ष्य हम 15 मार्च से पहले हासिल कर लेंगे।": डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, अध्यक्ष, सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड

इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा श्रम विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की ओर से प्रदेश के समस्त जिलों में कैंपों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के नियंत्रण में पंजीकरण निर्माण श्रमिकों को लगभग 25,000 कंबल, छाता तथा 15,000 सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। इसी के साथ लगभग 25,000 श्रमिकों का फ्री हेल्थ चेकअप भी किया गया। अवगत कराया गया है कि यह कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा और उक्त लाभ सभी पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किए जाएंगे। sannirman karmkar kalyan board blanket distribution – dr. r meenakshi sundram ias