Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking -: अब ये IPS अधिकारी हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त, DGP ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर दी विदाई ।

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

आज दिनांक 13 अप्रैल, 2022 को संजय गुंज्याल के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति में कार्यमुक्त होने के फलस्वरुप उनके सम्मान में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह में सभी वक्ताओं द्वारा संजय गुंज्याल के अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा के पद पर कार्यरत रहते हुए पुलिस विभाग के सुदृढीकरण एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों के कल्याण हेतु उनके द्वारा किये गये कार्याे की सराहना की गई व अपेक्षा की गई कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। अंत में संजय गुंज्याल द्वारा पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं कर्मठता के फलस्वरूप ही वे अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करने में सफल हो सके।

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा संजय गुंज्याल को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संजय गुंज्याल जी को भावपूर्ण विदाई दी गयी।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस संचार- अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा- ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ- पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, फायर- अजय रौतेला, पुलिस महानिरीक्षक सीईडी विमला गुंज्याल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।