देहरादून, 07 जुलाई 2025। (BIG NEWS TODAY) I ज्यादातर शहरी लोगों में आजकल कुत्तों को पालने का शौक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है I लेकिन कहते हैं कि जानवर तो जानवर ही होता है I जब इस सृष्टि की सबसे बेहतरीन रचना इंसान या मानव भी क्रोध और गुस्से में जानवरों जैसा बर्ताव करने लगता है तो जानवर तो फिर भी जानवर ही होता है, जानवर जब गुस्से में आता है तो आपने तमाम घटनाएं सुनीं होंगी कि पालतू जानवरों ने अपने मालिक की ही जान ले ली होती हैI

कौशल्या देवी हुई खूंखार राॅटविलर कुत्तों का शिकार
बहरहाल, ऐसे ही एक घटना में देहरादून में खूंखार राॅटविलर कुत्तों के हमले में गम्भीर घायल कौशल्या देवी का उपचार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चल रहा है। कुत्तों के हमले में कौशल्या देवी बेहर गम्भीर रूप से घायल हो गई थीं। केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचकर महिला के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने महिला का उपचार कर रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ यश मोहन लाल से बात की। डाॅ यश मोहन लाल व उनकी टीम ने सोमवार को महिला के हाथ की सर्जरी की।
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना गम्भीर घायल महिला का हाल
राॅटविलर कुत्तों के हमलें से सिर, हाथ और पैर पर कई जगह टांके, हाथ की हड्यिां टूटीं
सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाथ का आप्रेशन हुआ
डाॅक्टरों की राय ऐसे मामलों में संक्रमण का रहता है खतरा
प्लास्टिक सर्जरी की पड़ सकती है आवश्यकता
श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में डॉक्टर्स की टीम कर रही उपचार
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरी की टीम उपचार में लगी हुई है। हड्डी रोग विभाग की टीम ने सोमवार को महिला की सर्जरी की है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ह्डडी रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ यश मोहन लाल की देखरेख में कौशल्या देवी का उपचार चल रहा है।
गंभीर हमला: संक्रमण फैलने का है ख़तरा
डाॅ यश मोहन ने जानकारी दी कि कौशल्या देवी को मेडिकल निगरानी में रखा गया है। ऐसे मामलों में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इसलिए पूरी सर्तकता बरती जा रही है। नाक कान गला रोग विभाग के डाॅक्टर, हड्डी रोग विभाग के डाॅक्टर व प्लास्टिक सर्जरी के डाॅक्टर मिलकर महिला का उपचार एवम् देखरेख कर रहे हैं। आप्रेशन टीम में डाॅ यश मोहन लाल, डाॅ अनुपम शर्मा, डाॅ शुभ्रांशू, एनेस्थीसिया टीम से डाॅ पराग व डाॅ मेघना शामिल रहे।
हमलावर कुत्तों का मालिक नफीस अहमद गिरफ़्तार

Rottweiler कुत्तों का मालिक नफीस अहमद को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है I आपको बता दें कि रविवार की सुबह दो खतरनाक रोटवीलर नस्ल के कुत्तों ने महिला पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें महिला गंभीर घायल हो गई थी। फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
ऐसे हुआ था कुत्तों का महिला पर हमला
घटना राजपुर क्षेत्र रविवार सुबह 4 बजे की है। सुबह तड़के कौशल्या देवी हर रोज की तरह ही मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान दो रोटवीलर कुत्ते अपनी घर की दिवार लांघ कर निकल आए और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है महिला के सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके आए हैं। जबकि हाथ की दो हड्डियां टूट गई। महिला का श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में इलाज चल रहा है I
नगर निगम से नहीं लिया था लाइसेंस
कुत्तों के हमले में घायल महिला के पुत्र उमंग निर्वाल निवासी जाखन ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कुत्तों के मालिक नफीस अहमद (40) पुत्र शकूर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि नफीस ने खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने के लिए नगर निगम से कोई लाइसेंस नहीं लिया था। जिसके बाद पुलिस ने नफीस को अरेस्ट कर लिया है।
Featured image @File symbolic & Courtesy