Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Road safety series : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 सितम्बर से होने वाले मैचों की टीम आज पहुँच रही देहरादून , इंडिया की टीम में खेलेंगे ये खिलाड़ी ,मैच के टिकट करे इस एप से बुक जाने एक क्लिक में सब जानकारी

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

Road Safety Series में भाग लेने के लिए आज अधिकतर टीमें देहरादून पहुंच जाएंगी। आज दोपहर बाद सभी टीमें जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगी। उसके बाद टीमों को कड़ी सुरक्षा में होटल तक पहुंचाया जाएगा।

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 20 सितंबर को टीमों के बीच अभ्यास सत्र आयोजित होगा। देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत समेत आठ टीमों के बीच टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे।

21 सितंबर से पांच दिनों तक विश्वभर के बड़े बड़े क्रिकेटर देहरादून में खेलते दिखेंगे। वहीं सचिन तेदुलकर, युसुफ पठान और युवराज सिंह भी बल्ला चलाते दिखेंगे।

टिकटों की कीमत हुई कम

उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। क्रिकेट प्रेमियों का जोश देखकर आयोजकों की ओर से टिकटों की कीमतों पर कमी की गई है। इंडिया लीजेंड्स के दो मुकाबलों के लिए टिकटों की कीमत 500 रुपये तय की गई है। जबकि अन्य मैचों के लिए टिकटों की कीमत 300 रुपये है। आपको बता दें कि इससे पहले टिकटों की कीमत एक हजार से लेकर 2 हजार रुपये तक थी।
टिकट बुक माय शो के माध्यम से कर सकते हैं बुक।

इंडिया टीम में हैं ये खिलाड़ी

इंडिया टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर हैं और टीम में युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, सुरेश रैना, नमन ओझा, मुनाफ पटेल, विनय कुमार,सुब्रमण्यम बद्रीनाथ,राजेश पंवार, स्टुअर्ट बिन्नी, प्रझान ओझा, हरभजन सिंह, राहुल शर्मा और अभिमन्यु मिथुन शामिल हैं।