Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बद्रीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Dehradun Uttarakhand


बद्रीनाथ/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की हैं। बदरीनाथ में बर्फबारी के बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार सुबह गर्भग्रह में भगवान के दर्शन किए।

विधानसभा अध्यक्ष अपने गढ़वाल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान बुधवार को भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद देर रात्रि बद्रीनाथ पहुंचीं। यहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना और प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की कामना की।