Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट के पास एक व्यक्ति ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

Uttarakhand


ऋषिकेश /देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

आज ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट चौकी में कन्ट्रोल द्वारा सूचना प्राप्त हुई की चंद्रेश्वर नगर गली नंबर 10 में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है सूचना प्राप्त होने पर चौकी त्रिवेणी घाट से उ0 नि0 जगत सिंह प्रभारी त्रिवेणी घाट मय फोर्स के साथ मौके पर गए तो पाया कि एक व्यक्ति द्वारा अपने किराए के कमरे में बल्ली पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की गई है पुलिस ने जानकारी की तो पाया कि मृतक का नाम सत्येंद्र कुमार पुत्र सुखारी राम निवासी नौतन खुर्द हरपुर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार, हाल पता – गली नंबर 10 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 17 वर्ष लगभग जो अपने भाई के साथ उक्त मकान पर किराए पर रहता था तथा मजदूरी का काम करता था आज सुबह मृतक सत्येंद्र काम पर नहीं गया तथा मृतक का भाई सिकंदर सुबह 8:00 बजे मजदूरी करने अपने कमरे से चला गया था और दोपहर 13:00 बजे जब खाना खाने कमरे पर आया और दरवाजा खोल कर देखा तो कमरे के अंदर मृतक के भाई ने बल्ली पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसे 108 के माध्यम से राजकीय अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया तो डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया । मौके पर पंचायत नामा की कारवाई की गई तथा शव को एक सफेद कपड़े में लपेटकर सील सर्वे मोहर कर पोस्टमार्टम हेतु ऐम्स अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया तथा मृतक के मृत्यु के संबंध में पुलिस जांच की जा रही है मौके पर अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है |

नाम पता मृतक

सत्येंद्र कुमार पुत्र सुखारी राम उम्र 17 वर्ष लगभग निवासी नौतन खुर्द हरपुर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार हाल पता गली नंबर 10 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश जनपद देहरादून