प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ. माया वी. सक्सेना सहित कई महिलाएं सम्मानित, बाल भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

Uttarakhand


Report by: Shabnoor

देहरादून। (BIG NEWS TODAY): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को बाल भवन में उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, उपलब्धियों और समाज में उनके बढ़ते योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

खबर जारी है…….

Stylish Women's Tote Bag

Stylish Women’s Tote Bag – Perfect for Office & College Use

🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.
———————— ————————————
Amazon Product

Trending & Stylish Women’s Handbag – Perfect for Daily Use

🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.
———————————–
Amazon Product

Elegant & Trendy Women’s Handbag – Perfect for Office & Daily Use

🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.
————————————————
Women's Stylish Handbag

Premium & Trendy Women’s Handbag – Stylish, Spacious & Perfect for Daily Use

🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्वलन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला, उपाध्यक्ष मधुबेरी, महासचिव पुष्पा मानस, पूर्व महासचिव बाल कृष्ण डोभाल, कार्यकारिणी सदस्य आशा रानी पैन्यूली, मोहन सिंह खत्री, आनन्दमणि सेमवाल और कविता दत्ता सहित अन्य गणमान्य महिलाएं एवं अतिथि उपस्थित रहे। इसके बाद नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और समूहगान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महासचिव पुष्पा मानस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं और अपनी प्रतिभा व परिश्रम से समाज में सम्मान और पहचान हासिल कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. फारुख, जगदीश बाबला, मधुबेरी, बाल कृष्ण डोभाल, आशा रानी पैन्यूली, आंचल शर्मा, अनिता श्रीवास्तव, अवधेश शर्मा और सुशील उपाध्याय ने भी उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट और अतुलनीय सामाजिक सेवाओं के लिए पैटरेशिया मैरी हिल्टन, डॉ. माया वी. सक्सेना, भारती मिश्रा और अंजु पांडे को अंगवस्त्र, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। योग संस्था की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।

परिषद सदस्य कविता दत्ता ने योग संस्था के सदस्यों सुषमा आर्य, सुषमा गांधी, अंजना शर्मा और शशि बडोनी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित महिलाओं ने इस अवसर पर अपने अनुभव भी साझा किए और समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. फारुख (हिमालयन वेलनेस कंपनी, देहरादून) ने बच्चों को चॉकलेट वितरित किए। वहीं कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने के लिए न्याशा रावत और मीनाक्षी को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *