Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: मंत्री रेखा आर्य लगातार अपने अलग – अलग विभागों की बैठक ले रही है ,प्रदेश के खिलाड़ी अब पहनेंगे ब्रांडेड ट्रैकसूट व जूते – रेखा आर्य खेल मंत्री

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

खिलाड़ियों को सम्मानित करने का व मनोबल बढ़ाने की दिशा पर काम करें अधिकारी ।

खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के निरीक्षण के बाद खेल व युवा कल्याण अधिकारियों के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में समीक्षा बैठक की।

बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को दो टूक कहते हुए कहा कि खेल विभाग खिलड़ियों के हितों को देखते व आज की परिस्थितियों के हिसाब से उनकी मूलभूत जरूरतें जिसमें ,डाइट , खेल सामग्री , शूज , ट्रेक सूट आदि हैं की व्यवस्था को सेंट्रलाइज बनाते हुए मानक बनाएं । वही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि खेल दिवस 29 अगस्त के मौके पर 8 से 14 साल के खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप देने की शुरुआत की व्यवस्था के साथ साथ बच्चों का चिन्हिकरण करें । उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मानित करते के लिए निश्चिर दिन तय करे व खेल कलेंडर तैयार करें । साथ ही खिलाड़ियों को राज्य से बाहर जाने के लिए 3 rd AC की व्यवस्था पर विचार करें । इसके बाद मंत्री रेखा आर्य ने खेल निदेशालय व परेड ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया और छात्रों से व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान खेल विभाग के निदेशक जीएस रावत, प्रभारी उपनिदेशक मनोज शर्मा, ज्वॉइंट डाइरेक्टर अजय अग्रवाल व जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग मौजूद रहीं।