Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का दिया निमंत्रण

Dehradun Uttar Pradesh Uttarakhand


लखनऊ/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार): उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री आवास लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें बरेली में होने जा रहे 108 शिवलिंगों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री रेखा आर्या को शुभकामनाएं और बधाई दी, साथ ही कहा कि यह कार्य कहीं ना कहीं सनातन धर्म को बढ़ाने का कार्य है और उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वह इस कार्यक्रम में सम्मिलित हों और आशीर्वाद प्रदान करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के विकास मुद्दों पर भी चर्चा हुई।