Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की सीएम धामी की जमकर तारीफ़ देखिए

Uttarakhand


Big News Today

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड में दौरे पर हैं ऐसे में उत्तराखंड आने के बाद राजनाथ सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि

” क्रिकेट की भाषा में अगर कहूं तो 20-20 के मैच में धामीजी को आखिरी ओवर में उतारा गया है। धामी जी काफी ‘धाकड़ बल्लेबाज’ है। उन पर उत्तराखण्ड के लोगों की बहुत सारी उम्मीदें टिकी हुई हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वे इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।’

साफ है बीजेपी आलाकमान ने पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को कुर्सी से हटाया फिर तीरथ सिंह रावत को भी हटाया गया एक युवा चेहरे के रूप में विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया और पुष्कर सिंह धामी ने भी लगातार अपने फैसलों से आलाकमान द्वारा उन्हें दी गई जिम्मेदारी को लेकर फैसला अभी तक सही साबित होता नजर आ रहा है

साफ है चुनाव से पहले भाजपा का जो ग्राफ नीचे जा रहा था पुष्कर सिंह धामी के आने के बाद वह ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है ऐसे में आने वाले समय में सरकार के द्वारा लिए जाने वाले फैसले बीजेपी को सत्ता में वापसी भी करवा सकती है।