Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राजपुर रोड सीट के प्रत्याशी राजकुमार के लिए जनसंपर्क कर मांगे वोट

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने राजपुर रोड सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने करनपुर वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से अपील कि राजकुमार को अपना अमूल्य वोट दें। उन्होंने बताया कि राजकुमार को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। महिलाएं अपना आशीर्वाद देने के घर से बाहर निकल रही हैं और कह रही हैं कि बहुत हुई महंगाई की मार सिलेंडर हुआ एक हजार रुपए के पार अबकी बार कांग्रेस सरकार। कुछ महिलाओं ने अपने घर के आस-पास की सड़कें और नालियां भी दिखाई कि हमारे यहाँ पाँच सालो में कोई भी कार्यं नहीं हुआ इसलिए इस बार हम परिवर्तन करना चाहते हैं और राजकुमार को ही अपना वोट देंगे। जिससे वह भारी मतों से विजय प्राप्त विधानसभा में जाकर हमारी समस्याओ का समाधान कर सकें। उसके बाद डीएल रोड में रिस्पना के किनारे बस्तियों में लोगांे से वोट डालने के लिए अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल, संजय कुमार गौतम, पूनम कौर, मलकीत सिंह मोंटी, सरदार अशोक कुमार, हेमराज सिंह विक्की, ओमी यादव चंदेल, डॉ सत्यम कुमार विश्वास, रीता, सचिन, देवेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।