Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अच्छा कार्य- नववर्ष के अवसर पर रायपुर पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन/ बुजर्गो के द्वार, किया ये अच्छा काम?

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दलीप सिंह कुंवर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि थाना क्षेत्र में रहने वाले सीनियर सिटीजन/ बुजर्गो जिनके परिवार जन व बच्चे उनके साथ नहीं रहते है, को चिन्हित कर उनकी सहायता करेंगे, उनकी कुशल क्षेम पूछ कर उनकी पूरी डिटेल अपने पास रखेंगे।

उक्त आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष कुन्दन राम थाना रायपुर द्वारा थाना क्षेत्र में रहने वाले सीनियर सिटीजन/ बुजर्गो की सहायता हेतु 05 टीम चिन्हित की गई। पुलिस टीम द्वारा कुल 40 ऐसे सीनियर सिटीजन/ बुजुर्गों को चिन्हित किया गया जिनके बच्चे व परिवार जन उनसे साथ नहीं रहते हैं। पुलिस टीम द्वारा उनके आवास पर जाकर उनका हालचाल /कुशल क्षेम की जानकारी ली गई, साथ ही साथ सभी सीनियर सिटीजन को फल वितरित किए गये।

सीनियर सिटीजन से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तो एक सीनियर सिटीजन द्वारा दवाइयां खत्म होना बताया जिस पर तत्काल रायपुर पुलिस द्वारा मेडिकल स्टोर से दवाइयां लाकर उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गई व 02 सीनियर सिटीजन को उनके सामान उपलब्ध कराए गए। सभी को पुलिस सहायता नंबर 112, थानाध्यक्ष रायपुर,चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी व बीट कांस्टेबल के मोबाइल नंबर दिये गये, सभी के मोबाईल नंबर प्राप्त किये गये। रायपुर पुलिस के इस कार्य की सभी सीनियर सिटीजनो द्वारा प्रशंसा की गई और अपने आशीर्वाद स्वरुप नववर्ष की बधाइयां रायपुर पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम

A- 01- ssi आशीष रावत
02-महिला उपनिरीक्षक मालिनी
03- ASI तेजपाल
04 – चिता मालदेवता
B- 1- उप निरीक्षक राजीव धारीवाल
2- चिता चौकी मालदेवता
C- 1- उप निरीक्षक राकेश पुंडीर
2- चिता चौकी बालावाला
D- 1- उप निरीक्षक सतवीर
2- चिता चौकी मयूर विहार