देहरादूनI BIG NEWS TODAY : राजधानी में अवैध शराब और बार रेस्टोरेंट द्वारा नियमों के उल्लंघन पर आबकारी विभाग नजरे टेढ़ी किए हुए है I शनिवार की मध्यरात्रि को जिला आबकारी टीम ने राजपुर रोड पर एक बड़ी बार पर छापा मारा I यहां पर रात 12 बजे के बाद भी शराब परोसी जा रही थीI

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम ने राजपुर रोड स्थित F. Bar and Launge पर रेड की I यहां की रात 12:00 बजे के बाद भी नियम विरुद्ध बेची जा रही शराब की आबकारी विभाग को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं I शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के लिए दो अलग-अलग सर्कल की बड़ी टीम भेजीं गई थीं I आबकारी ने जांच कराई, जांच में मिल रही शिकायत सही पाई गई I जिसके आधार पर आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई में जुट गई है I

देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान ने बताया है की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर जांच कराई गई थी और जांच में बात सही पाई गई है I जिसके आधार पर कार्रवाई के साथ-साथ बार लाइसेंस कैंसिलेशन की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी I आबकारी मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप सभी को पूर्व में सूचित किया गया था परंतु नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है यह आगे भी जारी रहेगी।


