Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कोरोना की मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड की शान और डान्सर राघव जुयाल आए मदद के लिए आगे देखिए क्या की मदद

Uttarakhand


देहरादून


कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान गरीब व असहाय लोगों की सहायता हेतु दून पुलिस द्वारा पूर्ण सत्य निष्ठा व सेवाभाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया तथा दिन व रात प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की हर संभव सहायता हेतु अपना पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। विपदा की इस घड़ी में पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यो से प्रेरित होकर विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा व्यक्तियों द्वारा आगे आते हुए दून पुलिस को सहयोग प्रदान करने की इच्छा जाहिर की गई है। इसी क्रम में टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार राघव जुयाल द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर से संपर्क स्थापित कर दून पुलिस के लिए खालसा ग्रुप के माध्यम से तीन ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीने उपलब्ध कराई गई है, व जल्द ही पुलिसकर्मियों हेतु और भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें उपलब्ध कराने की बात कही गई। श्री राघव जुयाल द्वारा पुलिसकर्मीयो के लिए दी उक्त मशीनों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया, साथ ही अन्य लोगों से भी विपदा की इस घड़ी में आगे आते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अनुरोध किया गया।