मंगलौर विधायक काज़ी निजामुद्दीन के पुत्र हैं सैयद सिराजुद्दीन
BIG NEWS TODAY (By: M. Faheem ‘Tanha’)
देहरादून । न्यूज़ीलैंड की आर्थिक राजधानी कहे जाने ऑकलैंड शहर में विश्व की वर्तमान आर्थिक स्थिति और वित्तीय नीति पर अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान शाला का आयोजन किया गया जिसमें विश्व के अनेक विश्वविद्यालयों के छात्रों व अर्थशास्त्रियों ने भाग लिया । ओ पी जिंदल यूनिवर्सिटी हरियाणा के छात्र व मंगलोर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन के सुपुत्र क़ाज़ी सयैद सिराजुद्दीन ने छात्र दल की ओर से भारत के आर्थिक सुधारों व निरन्तर विकास प्रक्रिया पर विचार प्रस्तुत किये।।
Stylish Women’s Tote Bag – Perfect for Office & College Use
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.
Check This Stylish & Trending Product on Amazon
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.
Trending & Stylish Women’s Handbag – Perfect for Daily Use
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.
Elegant & Trendy Women’s Handbag – Perfect for Office & Daily Use
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.
Premium & Trendy Women’s Handbag – Stylish, Spacious & Perfect for Daily Use
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.
Elegant & Spacious Women’s Handbag – Trendy Design for Office & Daily Use
🛒 Check Latest Price on Amazon …. And Many More Designs & Products.“आउटलुक-2026 ग्लोबल करंटस टू लोकल इम्पेक्ट ” विषय पर हुई आर्थिक कार्यशाला में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया तथा न्यूज़ीलैंड और भारत की विकासशील अर्थव्यवस्था की विश्व बाजार में उपयोगिता ,समन्वय व सतत विकास पर बल दिया ।
काज़ी सिराजुद्दीन ने न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से विशेष भेंट की ।प्रधानमंत्री लक्सन ने काज़ी के साथ सेल्फी भी ली ।यूनिवर्सिटी के प्रोक्टर प्रोफेसर ने न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री से क़ाज़ी सिराजुद्दीन का परिचय कराते हुए बताया कि क़ाज़ी का परिवार लगभग 100 वर्षों से भारत की राजनीति में भागीदारी निभाता चला आ रहा है जिनमें इनके परदादा काज़ी अब्दुल वली अंग्रेजी शासन में एम एल सी ,दादा क़ाज़ी मोहिउद्दीन उत्तर प्रदेश में तीन बार केबिनेट मंत्री,7 बार विधायक, उत्तराखंड के प्रथम स्पीकर, पिता क़ाज़ी निज़ामुद्दीन 4 बार विधायक रहे और वर्तमान में भी उत्तराखंड विधानसभा में सदस्य हैं।यही नही इनके परनाना सयैद सईदुल हसन उत्तर प्रदेश में 4 बार केबिनेट मंत्री ,और दादा के परिवार से ही सयैद सईद मुर्तज़ा मंत्री व सांसद तथा दादा के भाई सईदुज़मा उत्तर प्रदेश के गृह राज्य मंत्री रहे।।
न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने होनहार क़ाज़ी सिराजुद्दीन के प्रस्तुतिकरण की तारीफ़ की और अपने साथ भोजन पर सभी छात्रों सहित आमंत्रित किया। उत्तराखंड और हरिद्वार का मान बढ़ाने पर सभी वर्गों, सभी दलों व संस्थाओं के सदस्यों ने बधाई दी है।


