Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

गणेश गोदियाल ने कहा कांग्रेस बनाएगी उत्तराखंड में सरकार

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। रविवार को राजीव भवन में मीडिया कर्मियों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने पेास्टल बैलेट को लेकर गंभीर सवाल उठाए। गोदियाल ने कहा कि खुद उनके विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट में गड़बड़िया सामने आ रही है। करीब तीन साल पहले सेना से रिटायर हो चुके व्यक्ति के पोस्टल बैलेट आने के वो खुद भी गवाह हैं। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 में पोस्टल और सर्विस वोटर में धांधली का आरोप लगा रही कांग्रेस ने हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी भी कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि यदि चुनाव आयोग ने संदिग्ध पोस्टल और सर्विस बैलेट की जांच और कार्रवाई न की तो सभी विकल्प खुले हुए हैं।
कम से कम 300 ऐसे पोस्टल बैलेट हैं, जो शक के दायरे में हैं। भंडारी ने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में भी 50 से ज्यादा ऐसे मामले उनकी जानकारी में आए हैं। पोस्टल बैलेट की यह विसंगति बेहद चिंताजनक है। गोदियाल ने कहा कि इस मामले में चुनाव आयेाग को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है।दिवंगत, रिटायर कार्मिकों के पोस्टल बैलेट को निरस्त करने का अनुरोध किया गया है। यदि ऐसा नहीं होता तो कांग्रेस कानूनी लड़ाई लड़ेगी। हाईकोर्ट में इसके खिलाफ रिट की जाएगी। दावा किया है कि चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।