Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

देहरादून में छात्रा पर फायर झोंकने वाला निकला उसका ही प्रेमी, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो कबूला जुर्म

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: बीते मंगलवार को देहरादून में छात्रा पर फायर झोंकने वाला उसका प्रेमी ही निकला। मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी अक्षय ने पूछताछ में बताया कि वह एक युवती से प्यार करता था और लगभग दो साल से वे दोनों एक दूसरे से बात करते थे। करीब पांच महीने पहले उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों के बीच बात बंद थी। उसने बताया कि मैंने कई बार उससे मिलकर बात करने का प्रयास किया, लेकिन वो न तो मुझसे मिल रही थी और न ही मुझसे बात कर रही थी। जिससे मुझे गुस्सा आ गया और मैं आवेश में आकर देशी तमंचा लेकर अपने दोस्त नकुल के साथ उसके घर शिवालिक एन्क्लेव बंजारावाला पंहुच गया इसके बाद मैंने गुस्से मे आकर उस पर फायर कर दिया।

गुरुवार को आईएसबीटी बस अड्डे के पास से आरोपी अक्षय कुमार(21) पुत्र जोगेन्द्र निवासी गांव चौंदहड़ी तहसील देवबंद जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देशी तंमचा बरामद किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।