Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अवैध रूप से सट्टे के कारोबार में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dehradun Uttarakhand






देहरादून। एसएसपी दून के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों पर दून पुलिस का एक्शन जारी है। अवैध रूप से सट्टे के कारोबार में लिप्त 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्तो के कब्जे से 12020 रूपये नगद व सट्टा सामग्री बरामद की हैं।  


कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वर्तमान मे सम्पूर्ण राज्य में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही कर अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।  निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर पूर्व से गठित टीम को उक्त सन्दर्भ मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सुरागरसी करते हुए मुखबिर के मध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र सौंग नदी के पुराने पुल पर डोईवाला से 02 अभियुक्तों खुशहाल सैनी पुत्र सूरज सिंह निवासी मेहर अलीपुर बकराबाद थाना नहटौर जिला बिजनौर हाल निवासी राजीव नगर डोईवाला उम्र 19 वर्ष व रबजी सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी मेहर अलीपुर बकराबाद थाना नहटोर जिला बिजनौर हाल निवासी राजीव नगर डोईवाला जिला देहरादून उम्र 20 वर्ष को सट्टा पर्ची बनाकर रूपयो की हार-जीत की बाजी लगाते हुए मौके पर 12020 रुपये नगद व 01 पैन व 01 डायरी बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर नियमानुसार मुकदमा अपराध सख्या- 166/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *