Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिजनौर दौरा रद्द

Delhi


दिल्ली, 07 फरवरी। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल होने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोमवार को बिजनौर आने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय के सूत्रों ने मोदी का बिजनौर दौरा रद्द होने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मोदी को दिन में 11:30 बजे बिजनौर स्थित वर्द्धमान डिग्री कालेज के मैदान में पहुंच कर जनसभा को संबोधित करना था। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में मौसम साफ नहीं होने के कारण मोदी बिजनौर के लिये रवाना नहीं हो सके। उन्हें सुबह 10:30 बजे दिल्ली स्थित सफदरजंग हवाई अड्डे से बिजनौर के लिये रवाना होना था।