Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नग्न्याल ने श्रीनगर में 18 वीं प्रादेशिक अन्तरजनपदीय/वाहिनी राईफल/रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2022 का किया शुभारंभ

Uttarakhand


पौड़ी गढ़वाल/देहरादून ( Big News Today)

उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित 18 वीं प्रादेशिक अन्तरजनपदीय/वाहिनी राईफल/रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2022 का श्रीनगर में स्थित केदार फायरिंग रेंज (एस.एस.बी.) में किया गया शुभारम्भ।

शनिवार को जनपद पौड़ी के श्रीनगर में स्थित केदार फायरिंग रेंज (एस.एस.बी) में 18 वीं प्रादेशिक अन्तरजनपदीय/वाहिनी राईफल/रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2022 का शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में करन सिंह नगन्याल पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा इन प्रतियोगिताओं के शुभारम्भ की घोषणा की गयी।

• डीआईजी द्वारा समस्त जनपद/वाहनियों के टीम मेनेजरों का परिचय प्राप्त किया गया। उसके पश्चात खेल प्रतिभागियों द्वारा मंच पर पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र को सलामी दी गयी। साथ ही सभी प्रतिभागियों द्वारा खेल की भावना से प्रतिभाग करने की शपथ ली गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस कर्मियों में अच्छी प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत रहे, इस हेतु उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा जारी खेलों का वार्षिक कैलेण्डर समय सारणी के अनुसार जनपद एवं वाहिनियाँ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती हैं। जनपद पुलिस का सौभाग्य है कि 18 वीं अंतर जनपदीय/ वाहिनी राइफल एवं रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की जिम्मेदारी इस जनपद को प्राप्त हुयी है। कोरोना काल के कारण विगत 02 वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया था जिस कारण प्रतियोगिता को पुनः सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता 03 दिवस तक चलेगी। सभी प्रतिभागियों को अपनी दक्षता,निपुरणता एवं खेल भावना का परिचय देते हुये खेलों के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकार बन्धुओं एवं सभी जनपदों, वाहिनियों से आये पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया गया।

एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र का आभार प्रकट कर कहा कि आगामी विधान सभा सत्र होने के कारण काफी व्यस्ततम कार्यक्रम होने पर भी उनके द्वारा इस कार्यक्रम में आकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों, टीम मेनेंजरों को शुभकामनायें देते हुये इस 3 दिवस की प्रतियोगिता में उच्चकोटि का अनुशासन के साथ सम्मलित होने के लिए शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र* करन सिंह नगन्याल ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है व शूटिंग प्रतियोगिता खेल का एक अहम हिस्सा है। शूटिंग प्रतियोगिता में सुरक्षा के साथ-साथ मजबूत पकड़ एवं एकाग्र मन होना चाहिये, तभी प्रतिभागी कुशल फायरर बन सकता है। शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए सुव्यवस्था करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल को बधाई एवं शुभकामनायें दी गयी।

• समस्त जनपदों एवं वाहिनियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद पुलिस की 09, पीएसी वाहिनी-05, एसटीएफ-01, एटीएस-01, जीआरपी-01 कुल 17 टीमों के लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।