Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून(Big news today)। आपदा मित्र बन रहे आपदा के समय मजबूत सहारा, SDRF दे रही राहत-बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण। सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में SDRF उत्तराखण्ड द्वारा संचालित आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान आपदा मित्रों द्वारा पूरे उत्साह, लगन एवं सक्रियता के साथ प्रतिभाग किया जा रहा है। SDRF के प्रशिक्षकों द्वारा अब तक उन्हें विभिन्न प्रकार की आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है।
इसमें प्रमुख रूप से भूकंप एवं बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली बचाव तकनीकें, प्राथमिक उपचार, मेडिकल फर्स्ट रिस्पांडर, घायलों का प्राथमिक आकलन एवं सुरक्षित स्थानांतरण, सीपीआर, खोज एवं बचाव कार्य, आग से बचाव, भूस्खलन एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपाय, आपदा के दौरान सुरक्षित निकासी तथा राहत एवं बचाव कार्यों में समन्वय स्थापित करने संबंधी प्रशिक्षण शामिल हैं।
प्रतिभागी प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र में सक्रिय भागीदारी करते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तथा आपदा के समय त्वरित एवं सुरक्षित सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कौशल विकसित कर रहे हैं।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार आपदा मित्र तैयार करना है, जो आपदा के समय स्थानीय स्तर पर प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता (First Responder) के रूप में कार्य करते हुए SDRF एवं अन्य बचाव एजेंसियों को सहयोग प्रदान कर सकें।




