Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

निकाय चुनाव की आहट: पण्डितवाड़ी वार्ड 38 में विकास कार्यों का पार्षद रमेशचंद्र काला ने किया निरीक्षण, पार्षद होने लगे एक्स्ट्रा एक्टिव

Uttarakhand


वार्ड 38 में विकास कार्यों का निरीक्षण

देहरादून (Big News Today)

निकाय चुनावों के नजदीक आ रहे हैं और पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र में अपनी सक्रियता भी बढ़ा दी है। वार्ड 38 पण्डितवाड़ी क्षेत्र के उपासना एनक्लेव, संभावना कुंज एवं एकता विहार कॉलोनियों में पार्षद रमेश चंद्र काला ने कई स्थानीय लोगों को साथ मे लेकर निर्माणधीन कार्यों का निरीक्षण किया। वार्ड 38 पण्डितवाड़ी इलाके में पार्षद के प्रयासों से कई विकास कार्य प्रारंभ कराये गए हैं। क्षेत्र में सड़क निर्माण, सॉकपिट निर्माण के कई कार्य कराए जा रहे हैं। पार्षद ने निर्माण कार्यों के निरीक्षण के में स्थानीय लोगों को भी साथ मे रखा, स्वाभाविक तौर पर ये आने वाले चुनावों के मद्देनजर लोगों का भरोसा हासिल करने की कोशिश के तौर पर भी इसे देखा जा सकता है।

वार्ड 38में पार्षद रमेशचंद्र काला, सेसिल विलियम, राजन विलियम निरीक्षण करते हुए :फोटो

निरीक्षण में साथ रहे वरिष्ठ नागरिक सेसिल विलियम का कहना है कि वार्ड में इस प्रकार के जरूरी कार्य ठीक होने से क्षेत्र में विकास व्यवस्था ठीक बनी रहती है। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक राजन विलियम, राकेश बहुगुणा, मुकेश सिंह, चेतन शर्मा सहित कई लोग साथ में मौजूद रहे।