Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राजकीय इंटर कॉलेज में ‘अफसर बिटिया कार्यक्रम’ का आयोजन

Pauri Garhwal Uttarakhand


पौड़ी। बाल विकास परियोजना खिर्सू के अंतर्गत शहीद कुलदीप राजकीय इंटर कॉलेज, खंडाह में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘अफसर बिटिया कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं के लिए पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिला। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, वन स्टॉप सेंटर, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।