Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अनुसूचित जनजाति मोर्चा की संगठनात्मक बैठक आयोजित

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून(Big news today)। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की संगठनात्मक बैठक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत एवं महामंत्री (संगठन) फणीन्द्रनाथ शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल, सक्रिय सहभागिता और प्रभावी संवाद के माध्यम से संगठन को थोड़ा जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, मोर्चे की गतिविधियों को व्यापक रूप देने, संगठनात्मक दायित्वों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री खजान दास,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, राज्यमंत्री गीताराम गौड़, एसटी मोर्चा महामंत्री राकेश सिंह एवं बारू सिंह चौहान सहित अनेक सम्मानित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *