Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दालचीनी सैटेलाइट सेंटर खतेड़ा का स्थलीय निरीक्षण

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
लोहाघाट(Big news today)। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट और खंड विकास अधिकारी, लोहाघाट कविन्द्र रावत के साथ कैप के दालचीनी सैटेलाइट सेंटर, खतेड़ा का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने सेंटर में संचालित गतिविधियों और विभिन्न प्रक्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नर्सरी प्रक्षेत्र, दालचीनी मदर प्लांट, प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र और प्रदर्शन प्रक्षेत्र का अवलोकन किया गया।

कैप के वैज्ञानिक डॉ. ललित अग्रवाल ने टीम को सेंटर में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने दालचीनी के पौधों के रखरखाव और प्रदर्शन प्रक्षेत्र में संचालित गतिविधियों के बारे में भी बताया। साथ ही, महक क्रांति 2026–36 के तहत प्रस्तावित कार्यों से अवगत कराया। इसके बाद टीम ने ग्राम ढिंगरा में कृषकों के खेतों में लगाए गए तेजपत्ता के पौधों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पौधों की स्थिति और प्रक्षेत्र का जायजा लिया।

निरीक्षण के माध्यम से दालचीनी एवं तेजपत्ता से जुड़े कार्यों की प्रगति और खेतों में पौधों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित विभागों द्वारा जनपद में उद्यानिकी गतिविधियों और कृषकों के खेतों में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण एवं समन्वय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *